सुशांत की मौत को लेकर बेस्ट फ्रेंड संदीप सिंह ने दिए कुछ हैरान कर देने वाले बयान
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब हर रोज़ कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। अब रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए सुशांत के खास दोस्त संदीप सिंह ने कुछ खुलासे किए हैं जो बेहद चौंकाने वाले हैं। संदीप सिंह ने यह कहकर इस केस को नया मोड़ दे दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया है।
अर्णब गोस्वामी से बातचीत के दौरान संदीप सिंह ने साफ कहा कि वो नहीं मानते कि सुशांत ने सुसाइड किया है। सुशांत जिस तरह का इंसान था वो कभी सुसाइड करने की सोच ही नहीं सकता था।

संदीप ने साथ ही रिपब्लिक टीवी को इस केस को वापस खोलने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि शायद अब इस केस की ढंग से जांच की जाए जो अब तक नहीं हो रही थी।
संदीप ने अर्णब के साथ बातचीत में कुछ और खुलासे किए जो उन्होंने अभी तक नहीं किए थे और ये सारे खुलासे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस केस में शायद कुछ है जिसे अनदेखा किया गया है और बहुत कुछ है जो लोगों के सामने नहीं है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











