..................... Sushant Singh Rajput's film MS Dhoni The Untold Story will be released in theaters again, Know why - Hindi Filmibeat

MS DhoniThe Untold Story: जानिए क्यों, दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म

MS DhoniThe Untold Story

MS DhoniThe Untold Story: भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जिसमें मुख्य किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था, फिल्म दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन हर किसी के मन में सवाल है आखिर ऐसा क्यूं हो रहा है, फिल्म को दोबारा से रिलीज किस करण से किया जा रहा है।

दरअसल बात ऐसी है कि, हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए पूरे 3 साल होने वाले है। एक्टर साल 2020 की 14 जून को अपने घर मृत पाए गए थे। एक्टर का इस तरह जाना हर किसी को एक सदमा दे गया था।

जाहिर है कि सुशांत ने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी। इस लिस्ट में फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' भी शामिल थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी।

उस वक्त फिल्म को काफी पसंद किया गया था और सुशांत की एक्टिक की तारीफ हर जगह हुई थी, पर अब एक बार फिर फैंस इस फिल्म को पर्दे पर देख सकते हैं। जी हां यह फिल्म फिर से थिएटरों में रिलीज हो रही है।

तो 12 मई को सिनेमाघरों में एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। एक्टर के फैंस इस खबर के बाद काफी खुश नजर आ रहे है, सोशल मीडिया पर इसको लेकर अभी से ट्रेंड चलने लगे हैं।

सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि इस फिल्म को री-रिलीज करने का उद्देश्य बड़े पर्दे पर क्रिकेटर के मैजिकल मोमेंट्स को फिर से इंजॉय करना है। इस फिल्म में सुशांत के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आई थी।धोनी की ये बायॉपिक सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है।

गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता थे, उन्होंने बहुत ही शानदार फिल्म सिनेमा जगत को दी थी, फैंस उनको काफी पसंद करते थे। इसीलिए सुशांत के जाने से हर कोई काफी परेशान हुआ था, हर किसी के मन में कई सवाल आए कि आखिर क्यूं सुशांत से आत्महत्या कर ली परंतु जवाब एक उलझी पहली बन कर रह गया। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी। जो उनकी मौत के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X