बदल गया सुशांत की फिल्म 'किज्जी और मैनी' का नाम, अब होगा 'दिल बेचारा', ये है बड़ा कारण
काफी समय से चर्चा में चल रही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म किज्जी और मैनी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है और अब 'दिल बेचारा' बन चुकी है। इस फिल्म का नाम सिर्फ इसलिए बदला गिया है क्योंकि कुछ दर्शकों को बड़े नामों से थोड़ी समस्या होती है। अब इस बदले नाम के साथ सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी का पहला लुक भी सबके सामने आ गया है।
अभिनेत्री संजना सांघी की बात करें तो वो फुकरे रिटर्न्स', 'हिंदी मीडियम' और 'रॉक स्टार' जैसी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। खबरों की मानें तो सुशांत कि फिल्म दिल अमेरिकी फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स' की बॉलीवुड रीमेक है।

यह अमेरिकी फिल्म जॉन ग्रीन्स के उपन्यास पर आधारित है। इस उपन्यास में एक कैंसर के पीड़ित की कहानी है, जिसे स्पोर्ट ग्रुप ज्वॉइन करना पड़ता है। जहां उसकी एक लड़की से मुलाकात होती है और उन्हें प्यार हो जाता है।
सुशांत सिंह राजपूत की अन्य फिल्मों की बात करें तो वह बहुत जल्द 'सोनचिड़िया' में नजर आएंगे। सुशांत ने इसके पहले धोनी और केदारनाथ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications