अब न्यूजीलैंड और फिजी में रिलीज हुई सुशांत की फिल्म दिल बेचारा- मिला शानदार रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत किसी सदमें की तरह है और उनके फैंस अभी तक ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उन्होने ऐसा कदम कैसे उठा लिया। हालांकि उनकी मौत के बाद लगातार उनके केस को लेकर छानबीन चल रही है लेकिन किसी तरह का रिजल्ट सामने नहीं आया है। बात करें सुशांत की फिल्म दिल बेचारा की तो वो उनकी आखिरी फिल्म थी है जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया था ..सुशांत के अभिनय की तारीफ की थी। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो सुशांत के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है और वो ये है कि..

dil bechara, sushant singh rajput, दिल बेचारा, सुशांत सिंह राजपूत

इस फिल्म को अब अब न्यूजीलैंड और फिजी जैसे देशों में रिलीज कर दिया गया है और वहां के लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं और ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है।

उन्होने बताया है कि.. सुशांत की फिल्म दिल बेचारा ने इंडिया में ओटीटी पर रिलीज होने के बाद न्यूजीलैंड में 2.37 करोड़ की कमाई की जबकी फिल्म ने फिजी में 1.18 करोड़ कमाए।

आकड़े से तो लगता है कि फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत एक शानदार कलाकार थे और उन्होने अपने छोटे से करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं और जमकर तारीफें बटोरीं हैं। उनकी आखिरी थिएटर रिलीज छिछोरे थी जो कि काफी पसंद की गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X