सुशांत के पिता और बहनों का झूठ लीक - मुंबई पुलिस के बयान में मानी सुसाइड और डिप्रेशन की बात
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब सुशांत का परिवार और रिया चक्रवर्ती आमने सामने आ चुके हैं। परिवार ने दो महीनों से लगातार रिया पर काफी इलज़ाम लगाए और अब पलटवार में रिया ने भी परिवार पर कुछ बड़े इलज़ाम लगाए हैं। अब तक इस केस में रिया पर सबसे बड़ा इलज़ाम था सुशांत की मानसिक स्थिति को छिपाना।
लेकिन मुंबई पुलिस को दिए बयान में सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी सुसाइड की बात कुबूल की है। वहीं पुलिस को दिए बयान में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सुशांत के डिप्रेशन की बात कुबूल की है।

गौरतलब है कि परिवार ने दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को दवाएं दे रही थीं और उनके परिवार को सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया था। वहीं रिया का दावा था कि उन्होंने सुशांत की दवाएं उनके परिवार से शेयर की थीं।
अब मुंबई पुलिस को दिए गए सुशांत के पिता केके सिंह का पहला बयान और बहनों के पुलिस को दिए बयान से साफ है कि रिया चक्रवर्ती झूठ नहीं बोल रही थीं।
देखिए अपने बयान में सुशांत के पिता केके सिंह और बहन प्रियंका सिंह ने क्या क्या कहा -
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
