फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे सुशांत, रिया ने किया पागल, दे रही थी धमकी - पिता की FIR के खुलासे
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आखिरकार पटना में रिया चक्रवर्ती, उनके पिता, माता और भाई के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत को बंदी बनाकर रखने, बहकाने, धमकाने और सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। छह पन्नों की इस FIR में सुशांत के पिता ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें पढ़कर कोई भी चौंक जाएगा।
सुशांत के पिता का कहना है कि उन्हें ज़बरदस्ती कहा जाता था कि वो पागल हैं जब तक कि उन्होंने ये बात मान नहीं ली। वहीं उन्होंने रिया पर पैसों की धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है।

इस FIR में ये भी साफ है कि सुशांत बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे और उनका मन किसी और तरफ झुक चुका था। लेकिन रिया उन्हें लगातार धमाकाती थीं, उनका फोन छीन लिया गया था और उन्हें दवाईयों का ओवरडोज़ दिया जा रहा था।
रिया और उनका परिवार सुशांत की ज़िंदगी में इतना हस्तक्षेप करने लगे थे कि सुशांत अपने पूरे परिवार से कट चुके थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
