सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जारी किया वीडियो - मुंबई पुलिस को बताया था सुशांत को खतरा है
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सुशांत के पिता केके सिंह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की जान को खतरा था और ये बात उन्होंने मुंबई पुलिस को बताई थी।
श्री केके सिंह ने इस वीडियो में कहा कि मैंने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को जानकारी दी थी कि मेरे बेटे की जान को खतरा है। 14 जून को उसकी जान चली गई।

इसके बाद मैंने फिर मुंबई पुलिस को कहा कि मेरी 25 फरवरी की शिकायत में लिए गए नामों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। 40 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।इसलिए मैंने पटना में FIR दर्ज की।
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस आमने सामने आ चुकी है। वहीं नए नए तथ्यों के बाहर निकलने के बाद इस मामले में मुंबई पुलिस की संदिग्ध भूमिका नज़र आ रही है जिससे लोगों को निष्पक्ष जांच की उम्मीद कम लग रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
