Breaking: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सीबीआई को दिया बयान - मेरे बेटे का मर्डर हुआ है, सुसाइड नहीं

सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज़ एक नया खुलासा हो रहा है। अब टाइम्स नाऊ की एक ब्रेकिंग रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के पिता और बहन ने फरीदाबाद में सीबीआई को अपना बयान दर्ज कर किया है। बयान में परिवार ने कहा है कि ताज़ा जानकारियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि उनके बेटे की हत्या हुई है ना कि उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।

ऐसे में सुशांत के पिता केके सिंह और उनकी बहन ने अपने बयान में कहा है कि इस केस की मर्डर केस की तरह जांच की जानी चाहिए। रोज़ केस में नई डीटेल बाहर आ रही है जो सुसाइड की तरफ इशारा नहीं कर रही है।

sushant-singh-rajput-s-father-records-statement-with-cbi-calls-it-a-murder

अब देखना है कि सीबीआई अगर अपनी जांच में कुछ संदेहास्पद पाती है तो फिर इस केस को आत्महत्या के लिए उकसाने की जगह मर्डर केस का चार्ज लगाकर इस केस को आगे बढ़ा सकती है।

हाल ही में सुशांत के पिता पर काफी तरह के आरोप लगे जिनमें कहा गया कि सुशांत और उनके पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं थे क्योंकि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद सुशांत के मामा ने दावा किया कि उनके पिता ने कोई दूसरी शादी नहीं की है और परिवार इस खबर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेगा।

जानिए इस केस के ताज़ा अपडेट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X