सुशांत सिंह राजपूत केस और उलझा, परिवार ने की थी जान के खतरे की शिकायत
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनके पिता केके सिंह के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस करने के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं और अब रिपब्लिक टीवी ने पूरे मामले पर मुंबई पुलिस की संलिप्तता पर सवाल उठाया है। गौरतलब है कि रिपब्लिक टीवी के ही सूत्रों ने दो दिन पहले खबर थी कि सुशांत का परिवार मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश है।
अब सुशांत के परिवार ने सामने आ कर मुंबई पुलिस पर कुछ बड़े आरोप लगाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की मानें तो फरवरी में सुशांत के परिवार ने एक बड़े अधिकारी से संपर्क किया था और कारण काफी बड़ा था।

सुशांत के परिवार ने इस अधिकारी को सूचना दी थी कि सुशांत की जान खतरे में है क्योंकि वो बहुत गलत संगत में आ चुका है और परिवार को उसकी जान की चिंता लगी रहती है। लेकिन मुंबई पुलिस ने इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications