सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उठाए सवाल, मामा बोले- " न्यायिक जांच हो वो आत्महत्या नहीं कर सकता"
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में किराए के मकान में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत कभी ऐसा करेंगे कोई सोच भी नहीं सकता। इस कशमश के बीच उनके मौत पर सवाल भी खड़े होने लगे हैं। खुद सुशांत सिंह राजपूत के मामा (मीडिया के मुताबिक) ने ये सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत में अभिनेता के मामा ने कहा कि इसके पीछे कोई साजिश है उनका भांझा कभी ऐसा कर ही नहीं सकता। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की। सुशांत के गांववालों के लिए इस पर यकीन करना बेहद मुश्किल था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के मामा ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर यकीन नहीं है। उन्हें इसे पूरा साजिश मालूम पड़ता है। वही सुशांत के अन्य गांववालों का भी यही मानना है। बता दें मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की पुष्टि कर चुकी हैं। उनके फ्लैट से कोई भी शक करने की कोई वस्तु नहीं मिली। वहीं सुशांत के पिता और बहने सदमे में हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications