सुशांत की EX मैनेजर को लेकर अफवाहें, परिवार ने जताई नाराजगी, "झूठ फैला कर हमारे दर्द को न बढ़ाएं"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिन पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन का निधन हो गया था। दरअसल 9 जून को मलाड में एक दोस्त के घर पर 12वीं मंजिल से गिरने की वजह से दिशा सालियन की मौत हो गई थी। इसके बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। लेकिन हद तो सोशल मीडिया पर तब हुई जब दिशा और सुशांत की मौत को जोड़कर देखा जाने लगा, साथ ही तरह तरह की मिस्ट्री व कहानी बना के पेश की जाने लगा।
इस बीच सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन के परिवार ने भावुक कर देने वाला आधिकारिक बयान साझा किया है। दिशा के परिवार वालों ने कहा कि "जो शख्स इस दुनिया में नहीं है कृपा करके उन्हें झूठे आरोपों और अफवाहों के तले मत दबाओ।"
Recommended Video
बता दें हाल में ही सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें और अफवाहें वायरल हो रही थी। कुछ लोगों ने सुशांत और दिशा की मौत को एक साथ जोड़ा तो किसी ने इस पूरे वाकई में सूरज पंचोली का नाम भी जोड़ा। अफवाहों की हद तब हो गई जब सुशांत की एक्स मैनेजर पर प्रेग्नेंट होने जैसी झूठी कहानी भी पेश की जाने लगी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











