रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत सिंह राजपूत के इस करीबी दोस्त को पुलिस ने बुलाया- बयान दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनको लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं और इस समय पुलिस काफी तेजी के साथ जांच कर रही है और उनके करीबियों से बात चीत कर रही है। हाल ही में खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत के करीबियों में से उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बयान दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचीं थीं और इसके बाद मुकेश छाबड़ा भी वहां पर नजर आए थे।
Recommended Video
अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पितानी भी पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में तलब किए गए थे। हाल ही में उन्होने अपना भी बयान दर्ज करवाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनो ना सिर्फ करीबी दोस्त थे बल्कि दोनों साथ में ही अपार्टमेंट शेयर करते थे। हालांकि सिद्धार्थ ने पुलिस से क्या बातचीत की है इसके बारे में किसी तरह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
सुशांत सिंह राजपूत की पहली बाइक- ट्यूशन पढ़ा के खरीदी थी- सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications