सुशांत के चचेरे भाई ने रिया चक्रवर्ती को बताया विषकन्या, कहा- 'मिल रहा उसे बड़े लोगों का साथ'
हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू देकर सुशांत मामले में अपना पक्ष रखा। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत परिवार ने रिया के इंटरव्यू पर निशाना साधा। सुशांत के कजिन व विधायक नीरज सिहं बबलू ने कहा कि उन्हें लगता है कि जैसे ये इंटरव्यू एक प्लानिंग की तरह था, वैसे ही सुशांत की हत्या भी की गई होगी। सुशांत के चचेरे भाई ने ये भी कहा कि रिया को कुछ बड़ी हस्तियों द्वारा समर्थन है। उनके पीछे लोग लगे हैं, कुछ बड़े लोग लगे हुए हैं जो हर कुछ उसके इशारे पर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सुशांत तो पायलट बनना चाहता था लेकिन इस विषकन्या ने डस लिया। अब उसे ड्रग्स के नाम के साथ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। रिया लगातार झूठ बोल रही है कि सुशांत को प्लेन में बैठने से डर लगता था। अब वह कह रही हैं कि सुशांत ड्रग्स लेता था। रिया कितना झूठ बोल लें लेकिन जांच एजेंसियों से बच नहीं पाएंगी।
सुशांत के चचेरे भाई ने रिया चक्रवर्ती पर देश के बड़े हस्तियों का साथ होने का दावा किया। विधायक नीरज ने ये भी कहा कि रिया चक्रवर्ती CBI, ED और NCB द्वारा की जा रही जांच से बच नहीं पाएंगी। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के पिता व उनकी बहन ने भी इस इंटरव्यू पर नाराजगी जताई। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर की छवि को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने इंटरव्यू लेने वाले टेलीविजन पर भी आरोप लगाया। बता दें सुशांत की बहन ने ये ड्रग वाले एंगल पर कहा कि रिया ही भाई को ड्रग दिया करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications