अब सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक के बाद दिल्ली रेफर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार उनका परिवार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहा है और काफी ज्यादा आहत है। उनके परिवार में एक के बाद एक बुरी घटनाए घटित हो रही हैं और हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस समय सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि नीरज कुमार सिंह बबलू को अचानक आए हार्ट अटैक आ गया था और वो गंभीर रूप से बीमार हो गए हैँ।
उनका परिवार इस घटना के बाद से काफी ज्यादा चिंतित है। अचानक हार्ट अटैक पड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

खबर आई थी कि नीरज चुनाव प्रचार के लिए घर से बाहर निकले थे कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ है और वो बुरी तरह से बीमार हो गए। फिलहाल दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है।
पता चला है कि वो बिहार के छातापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं और काफी ज्यादा चर्चित हैं। इस घटना की जानकारी तब हुई जब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए फैंस से गुजारिश की थी कि वो भाई के लिए दुआ करें।
श्वेता ने ट्वीट किया, 'बबलू भैया के लिए दुआ करें। वो अभी दिल्ली के अस्पताल में हैं।' बता दें कि श्वेता लगातार सुशांत को लेकर भी ट्वीट करती रहती हैं और इंसाफ के लिए गुहार लगातीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications