WHATT: ब्लॉकबस्टर को लगा करोड़ों का झटका....फिल्म पोस्टपोन या डिब्बाबंद?
सुशांत सिंह राजपूत आजकल ऋतिक रोशन हो गए हैं। फिल्मों के अंदर होते हैं और बाहर हो जाते हैं। हाल ही में उनके दो फिल्मों के अंदर बाहर के खेल से तो सब परेशान हो ही चुके हैं।
वहीं अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत की चंदा मामा दूर के भी पोस्टपोन हो गई है। कब तक के लिए ये फिलहाल किसी को नहीं पता।

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत केदारनाथ और धर्मा प्रोडक्शन्स की ड्राइव कर रहे हैं। इसके अलावा, उनके पास, मुकेश छाबड़ा की फॉल्ट इन अवर स्टार्स रीमेक है।
हाल ही में सुशांत ने रोमियो अकबर वाल्टर नाम की फिल्म केदारनाथ के लिए छोड़ी है। अब देखना ये है कि चंदा मामा दूर के वाकई पोस्टपोन हुई है या इसके साथ भी सुशांत ने कोई कांड कर दिया।
हालांकि फिल्म के लिए सुशांत ने नखरे और मेहनत दोनों किए हुए हैं। इतना ही नहीं, वो ट्रेनिंग के लिए नासा भी गए जिससे कि उनके सीन नकली ना लगे। और सुशांत की इस ट्रिप पर करोड़ों खर्च हो चुके हैं। अब देखना है कि फिल्म का क्या भविष्य होता है।
हालांकि बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो पोस्टपोन होने के बाद, दोबारा कभी बनना शुरू नहीं हुईं -


Click it and Unblock the Notifications












