आलिया भट्ट की सड़क 2 98 प्रतिशत Nepotistic, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के नेपोमीटर का फैसला
सुशांत सिंह राजपूत के जीजा जी विशाल कीर्ति ने ट्विटर पर बताया था कि उनके भाई ने नेपोमीटर लॉन्च किया है जो फिल्मों को उनके नेपोटिज़्म के आधार पर रेट करेगी। अब सड़क 2 को नेपोमीटर ने 98 प्रतिशत नेपोटिज़्म से भरा बताया है और इस कारण इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की है।
Recommended Video
नेपोमीटर की मानें तो सड़क 2 के कास्ट और क्रू को पांच भागों में आंका गया और 5 में से 4 भाग पूरी तरह से नेपोटिज़्म का हिस्सा है।

गौरतलब है कि सड़क 2 जल्द ही डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है। सड़क 2 के लेखक डायरेक्टर हैं महेश भट्ट जिनके पिता नानाभाई भट्ट एक डायरेक्टर थे। वहीं सड़क के प्रोड्यूसर हैं मुकेश भट्ट जो महेश भट्ट के भाई हैं।
इसके बाद सड़क 2 की स्टारकास्ट पर आएं तो आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय दत्त, सभी स्टार किड्स हैं। सड़क 2 की सपोर्टिंग कास्ट में गुलशन देवैया जिन्होंने मेहनत से अपना मुकाम हासिल किया है।
हालांकि लोग इस बारे में दो मत रखते हुए कह रहे हैं कि एक फिल्म बनाने के लिए बहुत बड़ी क्रू लगती है क्या उन सबकी मेहनत को इस तरह आंकना सही है। बात करें सुशांत के स्ट्रगल की तो उसकी एक झलक आप यहां देख सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












