सुशांत सिंह राजपूत के जीजा जी ने लॉन्च किया नेपोमीटर - शुरू हुई बॉलीवुड नेपोटिज़्म से जंग
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई दिन हो चुके हैं लेकिन उनके जाने का गम किसी के लिए भी कम नहीं हो रहा है। अब उनके जीजा जी विशाल कीर्ति ने एक ट्विटर पोस्ट के ज़रिए बताया कि उनका परिवार सुशांत की याद में नेपोमीटर लॉन्च करने जा रहा है।
Recommended Video
Alia Bhatt की Sadak 2 पर आई शामत, Sushant Singh Rajput के बहनोई ने बताया Nepotism |FilmiBeat
नेपोमीटर एक ऐसी वेबसाइट होगी जो फिल्मों को उनकी कला और कौशल के स्तर पर आंकेंगी ना ही फिल्म से जुड़े बड़े नाम और गुटबाज़ी गैंग के आधार पर।

ये वेबसाइट विशाल कीर्ति के भाई मयूरेश कृष्णा लॉन्च करेंगे। अगर किसी फिल्म का नेपोमीटर ऊंचा हुआ तो उस फिल्म को नेपोटिज़्म के आधार पर बॉयकॉट या बैन किया जा सकता है।
इस तरह से बॉलीवुड में नेपोटिज़्म पर खुलकर बात हो पाएगी और लोगों को वो सब नहीं झेलना पड़ेगा जो सुशांत और उनके जैसे कई सितारे इस इंडस्ट्री में झेलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications