कौन सी गर्लफ्रेंड, खुद ड्रग्स नहीं लेती लेकिन बॉयफ्रेंड को देती है - सुशांत के जीजा जी का पलटवार
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने पहली बार अपने इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा और इस दौरान जहां उन्होंने सुशांत की कई बुरी आदतों को उजागर किया वहीं उनके परिवार और खासतौर से उनके पिता के खिलाफ भी कई बातें बोलीं। अब सुशांत के जीजा जी विशाल कीर्ति ने इन आरोपों पर जवाब दिया है।
विशाल ने एक ब्लॉग में रिया के आरोपों पर जवाब दिया और कहा कि ये सब मैं परिवार से अपनी बातचीत के आधार पर लिख रहा हूं और सुशांत के पिता की ओर से कुछ नहीं कह रहा हूं।

रिया चक्रवर्ती का आरोप था कि सुशांत और उनके पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। सुशांत के पिता ने उनकी मां को बचपन में ही छोड़ दिया था जिसका सुशांत पर गहरा असर पड़ा था। वहीं उन्होंने सुशांत और उनकी बहनों पर भी बात की थी।
रिया का कहना था कि सुशांत की उनकी बहनों से भी संबंध बहुत ज़्यादा अच्छे नहीं थे। उनकी पार्टनर के तौर पर उन्होंने पूरी कोशिश भी की भाई बहनों को एक करने की लेकिन सारी कोशिशें बेकार गईं। ये लोग एक साथ आते थे और फिर अलग हो जाते थे।


Click it and Unblock the Notifications











