..................... सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग सप्लाई करने वाले दोस्त ऋषिकेष पवार गिरफ्तार | Sushant Singh Rajput's absconding manager drug supplier Rishikesh Pawar arrested - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक्स मैनेजर गिरफ्तार, काफी समय से थे अंडरग्राउंड

सुशांत सिंह राजपूत के एक्स मैनेजर और खास दोस्त ऋषिकेष पवार को काफी समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, ढूंढ रही थी लेकिन ऋषिकेष किसी के हाथ नहीं लग रहे थे और अंडरग्राउंड थे। आखिरकार, NCB ने ड्रग्स केस में ऋषिकेष पवार को भी अरेस्ट कर लिया है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत ने अपने बयान में साफ कहा था कि ऋषिकेष ही सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करते थे और तब से ही ऋषिकेष को ढूंढा जा रहा था लेकिन वो NCB के हाथ नहीं लग पाए थे।

sushant-singh-rajput-s-absconding-ex-manager-and-drug-supplier-rishikesh-pawar-arrested-by-ncb

रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषिकेष ने कुछ ही समय सुशांत के साथ काम किया था। लेकिन दीपेश सावंत ने अपने बयान में कहा था कि काम छोड़ने के बाद भी ऋषिकेष ड्रग्स सप्लाई करने के लिए सुशांत से मिलते रहते थे।

कुछ महीनों पहले एक ड्रग पेडलर ने भी ऋषिकेष का नाम कंफर्म किया था जिसके बाद से ऋषिकेष पवार, फरार थे।

कुबूल किया सुशांत थे ड्रग एडिक्ट

कुबूल किया सुशांत थे ड्रग एडिक्ट

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कुबूल किया था कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत बड़े ड्रग एडिक्ट थे। उन्हें marijuana की लत थी और वो बहुत कोशिश करती थीं कि ये लत छूट जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनकी सारी कोशिशें असफल थीं।

लॉकडाउन में पहुंचाया ड्रग्स

लॉकडाउन में पहुंचाया ड्रग्स

NCB से पूछताछ में काफी बातें सामने आई थीं। इन्हीं में से एकरिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में रिया के घर शौविक को आधा किलो marijuana कुरियर किया था।

शौविक को दिया कूरियर

शौविक को दिया कूरियर

डिलीवरी बॉय ड्रग्स पहुंचाते पकड़ा ना जाए इसलिए सुशांत के कुक दीपेश ने तिकड़म भिड़ाते हुए घर के कुछ सामान के साथ ड्रग्स रख कर कुरियर की थी। शौविक ने ये पार्सल रिसीव किया था।

फार्महाउस पर होती थी पार्टियां

फार्महाउस पर होती थी पार्टियां

रिया के भाई शौविक ने पूछताछ में जहां ये कुबूल किया कि वो रिया के कहने पर ड्रग्स खरीदत थे। वहीं शौविक और सैमुएल मिरांडा ने ये भी कुबूल किया कि सुशांत के फार्महाउस पर हाई प्रोफाईल पार्टियां होती थीं जहां ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था।

रिया चक्रवर्ती ने किए थे दावे

रिया चक्रवर्ती ने किए थे दावे

साथ ही रिया चक्रवर्ती का दावा था कि उन्होंने ज़िंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया है। वो इसके लिए अपना ब्लड टेस्ट करवाने को भी तैयार थीं। हालांकि काफी बाद में जाकर उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कुबूल की और कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि लोग सुशांत को एक ड्रग एडिक्ट के तौर पर याद रखें।

लगातार आती थी ड्रग्स

लगातार आती थी ड्रग्स

सबकी ड्रग्स की ज़रूरतें पूरी करने वाले इंसान थे सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा। सैमुएल मिरांडा और रिया के बीच लीक हुई वॉट्सएप चैट्स में सैमुएल ने AK47 या ब्लूबेरी कुश नाम के ड्रग्स की तस्वीर शेयर की।

रिया ने खरीदी थी ड्रग्स

रिया ने खरीदी थी ड्रग्स

रिया चक्रवर्ती ने 17 हज़ार में दो बैग weed के खरीदे थे। एक अपने लिए और एक सुशांत के दोस्त दीपेश सावंत के लिए। उनसे ऐसा करने को उनसे सैमुएल ने कहा था जिसके बाद उन्होंने पैसे भर दिए थे।

ज़बरदस्ती करनी पड़ती थी ड्रग्स

ज़बरदस्ती करनी पड़ती थी ड्रग्स

कुछ रिपोर्ट्स में तो रिया ने अपने बयान में ये भी कह डाला था कि सुशांत उन्हें ज़बरदस्ती ड्रग्स लेने की ज़िद करते थे।

खुलने लगे बॉलीवुड के राज़

खुलने लगे बॉलीवुड के राज़

रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में ये भी कुबूल किया कि 80 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स पर जीता है। साथ ही उन्होंने NCB से पूछताछ में 25 बड़े नामों का खुलासा किया। इसी के बाद बॉलीवुड में कई लोगों पर ड्रग्स से जुड़े मामलों पर शक की सुई गई और पूछताछ शुरू हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X