..................... Sushant Singh Rajput's 5 family members died in road accident in bihar | सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से दुखद खबर, रोड एक्सीडेंट में फैमिली के 5 सदस्यों की मौत - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से दुखद खबर, रोड एक्सीडेंट में फैमिली के 5 सदस्यों की मौत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से जुड़ी एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जो एक बार फिर एक्टर के फैंस को एकदम झकझोर देती है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदार एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ये दुर्घटना बिहार के लखीसराय नेशनल हाईवे पर हुई। जहां सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली की कार एक ट्रक से जा भिड़ी और ये खतरनाक एक्सीडेंट हुआ। इस कार दुर्घटना में गाड़ी में पांचों सदस्यों की मौत हो गई।

Sushant Singh Rajput

मिली जानकारी के अनुसार इस गाड़ी में 10 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोगों की मौत हुई है।इन 6 लोगों में से 5 मृतक सुशांत के रिश्तेदार हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो इन मृतकों में सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह की बहन गीता देवी भी शामिल हैं।

फिलहाल घायल लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है जहां बताया जा रहा कि इनकी हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे जिन्होंने साल 2022 में कथिततौर पर सुसाइड कर लिया था।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिलहाल सीबीआई जांच कर रही है। आज भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए न्याय की गुहार लगाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X