सुशांत सिंह राजपूत केस में कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज, होंगे बड़े खुलासे !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया है। मुंबई के पुलिस स्टेशन में आज रिया चक्रवर्ती को स्पॉट किया गया। रिया से पहले सुशांत केस में पुलिस ने अब तक 10 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा वाले फ्लैट पर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था।
Recommended Video
सुशांत ने आखिर सुसाइड क्यों किया, इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ये जरूर सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत के परिवार, प्रशंसक व कुछ दोस्तों ने उनके सुसाइड पर सवाल खड़े किए और बॉलीवुड दबाव की बात कही। इसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। अब तक पुलिस कई दोस्तों, मैनेजर व पिता का बयान दर्ज कर चुकी है।
सुशांत-रिया को लेकर पिछले लंबे समय से कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों को अक्सर स्पॉट भी किया जाता था। लेकिन बीच में ये भी खबरें सामने आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब दोस्त होने के नाते पुलिस रिया से भी पूछताछ कर रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











