सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती ने की पुलिस से शिकायत, "मुझे दी रेप की धमकी"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया गया। लेकिन उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधना ही ठीक समझा। करीब एक महीना बीत जाने के बाद सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती ने वापसी की। साथ ही पहली बार सुशांत को लेकर कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सुशांत ही थे जो उन्हें समझते थे और वह सारी उम्र ऐसे ही प्यार करती रहेंगी।
इस बार रिया चक्रवर्ती ने ऐसे ट्रोलर्स को जवाब दिया, जो लगातार उन्हें जान से मारने व रेप की धमकी दे रहे थे। सोशल मीडिया पर ऐसे यूजर की पोल भी खोली जो उन्हें लगातार धमका रहे थे। रिया ने कहा, बस अब बहुत हो गया है। मेरी चुप्पी को गलत समझा जा रहा है। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने साइबर पुलिस से भी इस मामले में मदद मांगी। जो उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।
Recommended Video
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











