..................... रिया चक्रवर्ती ने बंद किया कमेंट सेक्शन, फैंस ठहरा रहे थे सुशांत सिंह राजपूत के मौत का जिम्मेदार sushant singh rajput rumoured girlfriend Rhea Chakraborty block comment section - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती ने बंद किया कमेंट सेक्शन, फैंस ठहरा रहे थे सुशांत सिंह राजपूत के मौत का जिम्मेदार

सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्रोलिंग से तंग आकर इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन ब्लॉक कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद लगातार रिया ट्रोल हो रही थीं और इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ये बड़ा कदम उठाया है। इससे पहले सोनम कपूर, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे स्टार्स भी कमेंट्स सेक्शन को बंद कर चुके हैं।

रिया ने इंस्टाग्राम प्राइवेसी के तहत ये कदम उठाया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स को बंद कर दिया है। अब केवल उनके कुछ दोस्त ही कमेंट कर व देख सकते हैं। रिया ने ये कदम ट्रोलिंग के बाद उठाया। यूजर्स लगातार सुशांत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।

Recommended Video

Sushant Case Update; Rhea Chakrabortyturned off comments on her Instagram | FilmiBeat

हालांकि सुशांत के जाने के बाद रिया लगातार शांत और चुप नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया हो या कोई और प्लेटफॉर्म, रिया फिलहाल चुप हैं। उन्होंने दोस्त सुशांत को लेकर कोई बात न तो कही है न ही किसी तरह की अफवाहों पर जवाब दिया है। लेकिन रिया चक्रवर्ती से पुलिस सुशांत केस में पूछताछ कर चुकी हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X