..................... सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग फिल्म, डायरेक्टर का खुलासा ! Sushant Singh Rajput rumoured GF Rhea Chakraborty upcoming film post lockdown director revealed - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग फिल्म, डायरेक्टर का खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। 14 जून दोपहर में सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया और क्या इसके पीछे वजह रहीं, कुछ साफ नहीं। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में उनके परिवार, दोस्त से पूछताछ कर रही है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का कारण क्या था। हालांकि इस बीच एक फिल्म निर्देशक ने बताया कि सुशांत और उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके साथ फिल्म करने वाले थे।

मुंबई मिरर से बातचीत में निर्देशक रूमी जाफरी ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट हो चुकी थी। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के लिए फाइनल हो चुके थे। इतना ही नहीं, रूमी जाफरी ने बताया कि दोनों मई में इस फिल्म की शूटिंग करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के चलते ये मुमकिन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सुशांत इस फिल्म पर अब लॉकडाउन के बाद काम शुरू करने भी वाले थे।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput :Sushant जल्द से जल्द करना चाहते थे Rhea संग फिल्म की शूटिंग ! | FilmiBeat

रूमी जाफरी ने ये भी बताया कि इरफान खान, ऋषि कपूर और अब सुशांत के जाने से वह काफी अवसाद में हैं। उनके पिता उन्हें घर वापस यानी भोपाल बुला रहे हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X