सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम दर्शन करने पहुंची रिया चक्रवर्ती, रो-रोकर बुरा हाल- टूट गया परिवार, PICS

रो रो के लाल आंखों और सफेद सूट में आखिर रिया चक्रवर्ती कपूर हॉस्पिटल के बाहर नजर आईं। उनके साथ एक शख्स ने उन्हें संभालते हुए भी नजर आ रहा है, वह एकदम टूटी हुई नजर आईं। सुशांत सिंह राजपूत की रियमूर गर्लफ्रेंड कही जाने वाली रिया चक्रवर्ती के दुख का अंदाजा लगाना इन तस्वीरों के जरिए बेहद आसान है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर मालूम चलता है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। कुलमिलाकर रिया की ये हालात देखना बेहद दर्दनीय था। उनके परिवार के साथ उन्होंने मुलाकात की और आखिरी बार सुशांत के दर्शन किए।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput :बेहद दर्द में दिखी Rhea Chakraborty; Sushant संग था खास नाता ! | FilmiBeat

Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया कई मौको पर नजर आती रही हैं। लेकिन 14 जून को सुसाइड के वक्त सुशांत ने दोस्त या अफवाहों की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी कुछ नहीं बताया। रिया कल से ही मीडिया व सोशल मीडिया से एकदम गायब थीं। आज वह कपूर अस्पताल के बाहर दोस्त के अंतिम दर्शन करने पहुंची।

ये तस्वीरें देख एक बार को दिल सन्न पड़ जाता है। कहने को मसाले के लिए लोग खूब चटकारे के साथ ऐसी तस्वीरों को शेयर करने लगे हैं लेकिन ये दोनो ंका बेहद पर्सनल विषय है जिन्हें इस मुश्किल समय में छोड़ देना चाहिए।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहने भी पटना से मुंबई पहुंच चुके हैं। पिता इकलौते बेटे के बिना एकदम टूटे हुए नजर आए। वहीं सुशांत की दूसरी बहन कल ही मुंबई पहुंच गई थीं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X