दंगल के निर्देशक का धमाका, सुशांत सिंह राजपूत के साथ बना दी श्रद्धा कपूर की जोड़ी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत टीवी से आए और बॉलीवुड में छा गए। उन्होने की हिट फिल्में भी दी है और खबर है कि बहुत जल्दी उनकी जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनने वाली है। जी हां खबरें हैं कि नीतेश तिवारी की अगली फिल्म दोनो इश्क फरमाते हुए और रोमांस करते हुए नजर आने वाले है।
बता दे कि इसके पीछे एक ये भी कारण है कि दोनो स्टार्स ने पहले एक दूसरे के साथ कभी काम नहीं किया है जिस कारण दोनो साथ में नजर सकते है औऱ नीतेश इसी के तलते दोनो की जोड़ी बनाना चाहते है।

बता दे कि नीतेश की इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नही हुआ है। खबरे हैं कि जल्दी इस खबर पर मुहर लग जाएगी और फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरु हो सकती है जबकि इस बात की कोई पक्की जानकारी अभी नहीं आई है।
आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी दंगल को डायरेक्ट करने के बाद नीतेश तिवारी लगातार सुर्खियों मे छाए रहते है। खबरे ऐसी भी आ रही है कि इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को कुछ हफ्ते पहले ही फाइनल कर लिया गया था और सुशांत ने ये फिल्म भी साइन कर ली है।
वहीं खबरें है कि श्रद्धा ने भी फिल्म के लिए हां बोल दी है। अब इस फिल्म को लेकर आगे क्या होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा पर नीतेश के साथ सुशांत का आना एक काफी बड़ी मौका सुशांत के लिए साबित हो सकता है।
बताया जा रहा है कि एक विलेन के बाद एक बार फिर से श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। सूत्रों की माने तो फिल्म को एकता कपूर ही प्रोड्यूस करेंगी और फिल्म का नाम शॉटगन शादी होगा।
इस फिल्म को बिहार की एक सच्ची घटना पर बनाया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म केदारनाथ के लिए सुशांत सिंह राजपूत अक्सर चर्चा में रहते है।
इस फिल्म की शूटिंग किसी कारणवश रोक दी गई थी पर फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में सुशांत के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications