सुशांत सिंह राजपूत के पास काम नहीं था ये बकवास है, उसने खुद पद्मावत जैसी कई बिग फिल्में रिजेक्ट की!
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड और उनके डिप्रेशन में होने की खबर के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला फिर चर्चा में है। करण जौहर और सलमान खान के साथ कई बड़े मेकर्स को इसमें शामिल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक बहस भी छिड़ चुकी है कि सुशांत सिंह राजपूत ने काम ना होने के कारण और सिनेमा से उनके बायकॉट किए जाने के कारण सुसाइड का रास्ता अपनाया।
हालंकि अभी तक इस पूरे मामले में कोई पुष्टि नहीं हुई है। हलचल इसी तरफ बनी हुई है कि कई बड़े निर्माता और निर्देशकों ने सुशांत सिंह राजपूत को उनकी फिल्मों और बैनर का हिस्सा बनाने से इंकार कर दिया था।

अब इस पूरे मामले को लेकर फिल्म आलोचक सुभाष के झा ने एक वेबसाइट से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने ही अपने करियर के दौरान कई बड़ी फिल्मों के लिए साफ तौर पर इंकार कर दिया था। सुशांत को किसी ने फिल्म से नहीं निकाला था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications