धोनी का कप्तानी छोड़ने पर सुशांत सिंह राजपूत दुखी..कहा 'आप जैसा कोई नहीं'
एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर सुशांत सिंह राजपूत काफी दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने इमोशन शेयर किए।
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने जब से कप्तानी से इस्तीफा दिया है तभी से उनके फैन और क्रिकेट प्रेमियों को काफी धक्का लगा है। धोनी करोड़ों दिलों पर राज़ करते हैं। धोनी के कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी काफी दुखी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर पर अपने इमोशन शेयर किए हैं। सुशांत ने लिखा ''धोनी आप जैसा कोई नहीं..आप लाखों लोगों की मुस्कान हैं, आपको मेरा सलाम है कप्तान।''
वाह.. रिलीज से पहले ही.. ऋतिक रोशन की 'काबिल' कमा रही है धमाकेदार PROFIT
There is no one like you.
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) January 4, 2017
You're the reason for millions of smiles.
Take a bow my Captain.🙏@msdhoni #dhoni pic.twitter.com/NLRtTlcPhq
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और एमएस धोनी एक-दूसरे के काफी करीब हैं। इसका एक कारण है धोनी की बायोपिक। धोनी पर बनी बायोपिक में सुशांत ने ही एमएस धोनी का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स पाया था।


Click it and Unblock the Notifications











