सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती से कहा मैंने ड्रग्स छोड़ दिया है, नया व्हाट्सएप चैट आया सामने !
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए गए व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद पूरा केस ड्रग्स के चारों तरफ घूम रहा है। सीबीआई ने इस बीत अपनी पूरी जांच जारी रखी है। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से सीबीआई पूछताछ कर रही है। एक नई चैट सामने आयी है।
जिससे ये जानकारी मिली रही है कि सुशांत भी ड्रग्स की चपेट में थे और उन्होंने इसे छोड़ने का वादा रिया से किया था। इसकी एक डिटेल सामने आयी है। जहां पर रिया और उनकी पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बीच हुई 19 जनवरी 2020 की बीच हुई बातचीत है। दोनों के बीच की बात इसी साल 19 जनवरी 2020 की है।

अमर उजाला की रिपोर्ट की मुताबिक रिया और श्रुति के बीच हुई बातचीत सुशांत की तबीयत को लेकर हो रही है। जहां पर रिया बता रही हैं कि सुशांत ने अब ड्रग्स छोड़ने का वादा किया है।


Click it and Unblock the Notifications