2018 में 5 फिल्मों के साथ तैयार हैं ये सुपरस्टार.. बैक 2 बैक होगा DHAMAKA
सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगली फिल्म में डकैत बने नजर आने वाले हैं। यह फिल्म चंबल घाटी के डकैतों पर बनेगी।
सुशांत सिंह राजपूत भले ही अभी एक साल में 1 से 2 फिल्मों में नजर आ रहे हैं। लेकिन लगता है अब वो भी अक्षय कुमार की तरह अपने फैंस से नजदीकी बना कर रखना चाहते हैं.. बता दें, साल 2018 में सुशांत की एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
''हां.. अक्षय कुमार के साथ काम किया.. तो मुझे बहुत फायदा मिला है..''
खबर है कि आने वाली फिल्म में सुशांत डकैत बनने वाले हैं। ये फिल्म चंबल के डाकुओं पर आधारित होगी। फिल्म के निर्देशक होंगे अभिषेक चौबे.. जबकि निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस साल के अंत में फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

इस फिल्म की शूटिंग चंबल की घाटियों में ही की जाएगी.. ऐसा बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी 1970's में चबंल के डाकुओं की घटनाओं पर बनेगी। जिनमें से कई पर 100 से ज्यादा हत्याओं का आरोप है। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018 तक खत्म कर ली जाएगी।
यहां जानें सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications