चाणक्य से कलाम तक, 12 किरदार निभाएंगे सुशांत सिंह राजपूत, 540 बीसी से 2015 का सफर

By Salman

Recommended Video

Sushant Singh Rajput to play Chanakya, APJ Abdul Kalam & others in 12-Part Biopic Series | FilmiBeat

सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा धमाका करने वाले है जो आज तक किसी ने नहीं किया होगा। बता दें कि वो एक ऐसी बायोपिक में नजर आने वाले है जो कि महान हस्तियों के ऊपर होगी। सुशांत सिंह राजपूत एक सीरीज में 12 महान हस्तियों का किरदार पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे जिसका सफर 540 बीसी से लेकर 2015 एडी तक होगा। बता दें कि इस दौरान आपको देश के महान लोगों की एक छवि देखने को मिलेगी जिसमें चाणक्य से लेकर अब्दुल कलाम तक शामिल है।

बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा चल रही है और फिल्म का सफर भारत के इतिहास के करीब 2000 साल घूमती हुई नजर आने वाली है।

sushant singh rajput, सुशांत सिंह राजपूत

फिल्म में बता दें कि मशहूर राजनैतिक हस्तियों से लेकर क्रांतिकारी और कवि तक नजर आने वाले है। ऐसा पहली बार होगा कि कोई बॉलीवुड अभिनेता एक साथ 12 किरदारों को पर्दे पर उतारेगा।

इस फिल्म को बनाने का काम इंसेई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है और इस कंपनी को खुद सुशांत ने अपने बिजनेस पार्टनर वरुण माथुर के साथ मिलकर बनाया है।

खबर आ रही है कि इस सीरीज में उन सभी महान हस्तियों को शामिल किया जाएगा जिनका कोई ना कोई योगदान इस देश को बनाने मे लगा है।

इस सीरिएल में चाणक्य और और कलाम साहब के अलावा कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर का नाम भी सामने आ रहा है। इस सीरीज के लिए सुशांत सिंह राजपूत को चुने जाने को लेकर कंपनी का कहना है कि वो एक बेहतरीन कलाकार है और वो ये काम कर सकते है।

फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत आने वाली फिल्म केदारनाथ को लेकर चर्चा में चल रहे है..क्योंकि फिल्म काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X