26/11 मुंबई आतंकी हमले पर सुशांत सिंह राजपूत ने की थी फिल्म की प्लानिंग, अगले दिन हो गई मौत !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 6 महीने बीत चुके हैं। 14 जून के बाद से ही सुशांत के निधन ने पूरी इंडस्ट्री के साथ देश को भी हिला कर रख दिया था। एक्टर के मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस और फिर अदालत के फैसले के बाद इस मामले में सीबीआई जांच की गई।
ड्रग्स और ईडी का मामला भी इस केस से जुड़ा। फिलहाल सुशांत की मौत का राज अभी तक सामने नहीं आया है। सीबीआई ने इस केस को लेकर अपनी फाइनल रिपोर्ट अभी पेश नहीं की है।

वहीं सुशांत की मौत से एक दिन पहले यानी कि 13 जून के दिन का एक और नया सच सामने आया है। जिससे ये जाहिर हो रहा है कि सुशांत ने मुंबई पर हुए आतंकी हमले पर बनने वाली एक फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी।


Click it and Unblock the Notifications