सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की रिलीज से पहले- देंखे उनके पहले नाटक की तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' आज डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। जाहिर है यह उनके फैंस और चाहने वालों के लिए बेहद भावुक क्षण है। वहीं, राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर द्वारा शेयर सुशांत के पहले नाटक की एक फोटो इस समय वायरल हो रही है। जूही ने तस्वीर शेयर कर बताया कि कैसे बालाजी ने उन्हें ढूंढा था।
Recommended Video
जूही ने तस्वीर शेयर करते हुए थिएटर के प्रति सुशांत के लगाव और उनके साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने लिखा- "मैंने सुशांत को 2 नाटकों में रखा था। 2007 में उसने अपना पहला नाटक 'पुकार' और दूसरा कॉमेडी नाटक 'दौड़ा दौड़ा भागा भागा सा' में काम किया था। बल्कि एक नाटक के दौरान बॉक्स ऑफिस काउंटर में टिकट संभालते वक्त बालाजी के कास्टिंग पर्सन ने उसे ढूंढा था। सुशांत टीवी और फिल्म स्टार बनने के बाद भी अपने थिएटर के दिनों के दोस्तों से जुड़ा रहा।"

जूही ने आगे लिखा- "और मेरे तो एक कॉल पर हमेशा 'एक दूजे थिएटर ग्रुप' के शोज और इवेंट्स पर पहुंच जाता था। मुझे दीदी बुलाता था.. और हमेशा बहुत प्यार से कहता था, दीदी आप मेरी पहली डायरेक्टर थीं। सुशांत तुम्हें देखकर हमेशा कितनी खुशी होती थी.. ये क्या किया मेरे भाई? और क्यों किया? हम तुम्हें मिस करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications