सुशांत सिंह राजपूत के निधन से गम में डूबा है उनका कुत्ता, वीडियो देखकर दिल टूट जाएगा- तस्वीरें वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। 34 वर्ष की आयु में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका परिवार, दोस्त, परिजन सभी दुखी हैं। और दुखी है उनका पालतू कुत्ता, जो सुशांत के जाने के बाद गम में डूब गया है। सुशांत के जाने के बाद से ही उनके डॉगी फज की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।
माना जाता है कि जानवर बेहद इमोशनल होते हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त भी करते हैं। सुशांत के कुत्ते का दुख भी जाहिर कर रहा है कि उसे सुशांत से कितना प्यार था। सुशांत अक्सर फज़ के साथ अपने वीडियो शेयर करते थे।

मनवीर गुज्जर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा- 'सुशांत कोई याद करे ना करे, ये तेरी वैल्यू आज भी जानता है।' तस्वीरों में कहीं उनका कुत्ता दुखी बैठा दिख रहा है, कहीं फोन पर सुशांत की तस्वीर लेकर बैठा दिख रहा है। ये तस्वीरें बहुत ही मार्मिक हैं, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत के जाने पर किस कदर टूटा हुआ है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications