#OUCH: कल ही सुपरस्टार बने और आज अजय देवगन को धो डाला!
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत, बीते कई दिनों से अपनी आने वाली फिल्म राबता को प्रमोट कर रहे हैं और इस प्रमोशन के दौरान उन्होंने हर बारे में खुलकर बात की। इसमें सबसे ज़्यादा पूछा गया सवाल था उनका घमंड।
सुशांत ने कहा कि मैं इतना बेवकूफ नहीं हूं कि स्टारडम का असर मुझ पर दिख जाए। अब सुशांत के कहने का मतलब था कि स्टारडम का असर बुरा होता है, या बेवकूफ लोगों पर स्टारडम का असर पड़ता है, पता नहीं।

लेकिन ये तो तय है कि सुशांत कि इस बात से अजय देवगन से लेकर रणबीर कपूर तक की बातों पर सवाल लग गया। ये सब एक्टर मान चुके हैं कि उन पर स्टारडम का काफी असर प़डता है और वो डरते हैं कि ये स्टारडम खो ना दें।
हालांकि सुशांत के अलावा सलमान खान भी यही मानते हैं कि स्टारडम का कोई असर नहीं होना चाहिए। क्योंकि किसे पता, आज है, कल ना हो। वैसे बॉलीवुड में कई लोग बेबाक बयान दे डालते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











