..................... सुशांत सिंह राजपूत केस डिटेल Sushant Singh Rajput once stop his friend from taking his life - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत ने मुझे आत्महत्या करने से रोका, वो भला ऐसा कैसे कर सकता है !

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोगों का कहना है कि वह कभी सुसाइड नहीं कर सकते हैं। खुद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने कहा है कि सुशांत इस तरह का ख्याल अपने मन में ला नहीं सकते। वह ये स्वीकार नहीं कर सकती हैं कि सुशांत डिप्रेशन में थे। सुशांत के सभी दोस्तों के लिए ये चौंकाने वाला है।

उनके परिवार, दोस्त और फैंस इस पर यकीन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस केस की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के दोस्त और कोरियोग्राफर दोस्त गणेश हिवारका ने बताया है कि एक दफा वह सुसाइड करने जा रहे थे। लेकिन सुशांत ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

Sushant Singh Rajput

एक चैनल से बातचीत में गणेश ने बताया कि उनकी और सुशांत की मुलाकात साल 2007 में हुई थी। गणेश ने कहा कि उनका गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया था। सुसाइड के ख्याल उनके मन में आ रहे थे। तभी सुशांत ने उनके घर पर आकर उन्हें घंटों तक समझाया। गणेश ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि ऐसा इंसान खुद ऐसा कदम उठा सकता है।

गौरतलब है कि सुशांत के परिवार ने भी पटना में शिकायत दर्ज कराकर रिया चक्रवर्ती पर इस केस को लेकर शक जाहिर किया है। बिहार पुलिस इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। मुंबई पुलिस इसे सुसाइड बता रही है अभी तक इस मामले में 56 लोगों के बयान लिए जा चुके हैं।

यहां देखिए सुशांत की ये खास तस्वीर..

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X