''मुझे अवार्ड नहीं मिलता.. तो कुछ अजीब सा लगता है....''
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि अच्छी फिल्मों के लिए जब अवार्ड नहीं मिलता, तो मुझे बहुत अजीब सा लगता है। हालांकि इससे मेरे काम में कोई फर्क नहीं पड़ता।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा बयान दिया है। दरअसल साल 2016 में फिल्म एमएस धोनी- द अन्टोल्ड स्टोरी ने सुशांत को सीधे मेन लीग एक्टर्स में ला कर खड़ा कर दिया। समीक्षकों से लेकर फिल्म सितारे.. सभी ने सुशांत की तारीफ की।

लेकिन जहां तक अवार्ड का सवाल है तो सुशांत के पलड़े अब तक कुछ नहीं मिला। यह सवाल पूछे जाने पर कि बेस्ट एक्टर का अवार्ड किसी और को दिया जा रहा है, ऐसे में आप क्या कहना चाहेंगे?
''मुझे एक्शन हीरो बनना था.. लेकिन किसी ने ऑफर ही नहीं किया..''
सुशांत ने कहा- सच कहूं.. तो यदि मैं किसी अवार्ड शो में बैठा हूं, तो जब मैं अवार्ड नहीं जीतता तो मुझे बड़ा अजीब सा लगता है। आपके काम को थोड़ा प्रोत्साहन दिया जाए, तो किसे बुरा लगता है।
लेकिन अवार्ड मिलने या ना मिलने से मेरे काम पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे फिल्में करने में उतना ही मजा आता है और मैं हर प्रोजेक्ट को लेकर उतना ही उत्साहित रहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications