अंकिता के लिए जीना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, VIDEO में सरेआम कहा- उसी को देखकर जीते हैं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे का नाम लगातार चर्चा में है। दोनों के रोमांस वाले दिनों के कई वीडियो और तस्वीरें बीते 18 दिन से वायरल हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया। इसमें कोई दोराय नहीं है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे।

कई बार मीडिया के सामने और इंटरव्यू के दौरान भी वह इस बात का इकरार करते आए हैं कि उनका रिलेशनशिप शादी तक पहुंच चुका है। दोनों ने कई बार तारीख और साल भी बता दिया था कि वे कब तक शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। सुशांत ने एक सफलता के साथ टीवी के बाद फिल्मों में अपने पैर रखना शुरू किए।

Sushant singh rajput, Ankita lokhande,

उन दिनों जब एक इंटरव्यू में उनके और अंकिता के पवित्र रिश्ता पर सवाल किया गया। इस पर सुशांत ने जवाब देते हुए कहा कि अंकिता मेरे साथ बहुत धैर्य और प्यार से रहती हैं। वह मेरे साथ हमेशा खुश रहती हैं। वह बहुत खूबसूरत हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। उनको लेकर मैं कोई चांस नहीं लेना चाहता।

मैं अंकिता के साथ रहना चाहता हूं। इसके आगे सुशांत ने अंकिता की तारीफ में कहा कि मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का। उसी को देखकर जीते हैं, जिसे काफिर पर दम निकले।

दोनों के दोस्त संदीप सिंह ये बता चुके हैं कि सुशांत के सुसाइड के बाद अंकिता पूरी तरह से टूट चुकी हैं। वह फोन पर बात करने के दौरान भी रो देती हैं। फिलहाल चलिए आपको इस जोड़ी की कुछ अनदेखी Rare तस्वीरें दिखाते हैं और सुशांत का वायरल होता VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X