अंकिता लोखंडे के बॅायफ्रेंड विकी जैन के साथ सुशांत सिंह राजपूत की Unseen pic वायरल, जिगरी दोस्ती !
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सोशल मीडिया से लेकर पुलिस जांच तक कई खुलासे हुए हैं। इस बीच सुशांत के करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कई तस्वीरें और मैसेज शेयर किए हैं। जहां पर कई पोस्ट और तस्वीरों के जरिए सुशांत को याद किया जा रहा है। इन सबके बीच सुशांत और अंकिता का रिश्ता भी चर्चा में है।
अंकिता लोखंडे लगातार सुशांत के परिवार का सपोर्ट कर रही हैं। इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। अंकिता के साथ उनके बॅायफ्रेंड विकी जैन के नाम की भी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि विकी जैन और अंकिता जल्द शादी करने वाले हैं। फिलहाल सुशांत के निधन के कारण अंकिता बेहद दुखी हैं। खैर, विकी जैन का खास कनेक्शन सुशांत के साथ रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि तेजी से देखी जा रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications