नेपोटिज्म पर सुशांत सिंह राजपूत ने दी थी चेतावनी- जानबूझकर नहीं आने दिया तो सब ढह जाएगा VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में उनके कई पुराने वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर सुशांत ने खुले तौर पर नेपोटिज्म पर बात कर चुके हैं। आज जब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर प्रकाश राज ने बताया है कि कैसे वो भी इसका शिकार हो चुके हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया से लेकर पुलिस जांच तक नेपोटिज्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पुलिस की रिपोर्ट अनुसार सुशांत सिंह राजपूत बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे।

जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। इसे लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं कि सुशांत के इस डिप्रेशन की पीछे की वजह उन्हें फिल्में ना मिलना था। एक रिपोर्ट ये भी आयी कि जिसमें ये बताया गया कि 7 फिल्मों से उनका नाम हटा दिया गया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











