"ना मैं लड़कीबाज़ हूं....ना वो शराबी...बस ब्रेकअप होना था"
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने आखिरकार अपने ब्रेकअप की अटकलों को सही साबित कर दिया। दरअसल, काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें थीं लेकिन पवित्र रिश्ता की अर्चना मानने को तैयार ही नहीं थी कि उनका मानव अब उनसे अलग हो चुका है।
वहीं सुशांत ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि ये उनके लिए मुश्किल वक्त है। दोनों पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले और सेट पर मिलते ही इनकी शादी हो गई...सीरियल में...उसके बाद इन्हें असल में भी प्यार हो गया और सीरियल से निकलकर असल ज़िंदगी में भी साथ रहने लगे।
[यशराज फिल्म्स ने दिया सुशांत को धोखा!]
दोनों की ये तस्वीरें गवाह हैं कि सुशांत और अंकिता टीवी की दुनिया के सबसे क्यूट और सक्सेफुल कपल थे। तस्वीर पर क्लिक करें।

लेकिन हर यंग कपल की तरह सुशांत और अंकिता भी अपनी स्टारडम संभाल नहीं पाए। कुछ सूत्रों का कहना है कि दोनों को ज़िंदगी से अलग चीज़ें चाहिए थी।
सुशांत को करियर पर ध्यान देना था तो अंकिता को घर बसाना था। यही कारण था कि अंकिता लोखंडे ने अपने करियर पर भी फोकस नहीं किया।
[किसके साथ डेब्यू के लिए तैयार हैं अंकिता लोखंडे]
खबरें थीं कि उन्हें शाहरूख खान से लेकर संजय लीला भंसाली तक ने फिल्में की थीं। लेकिन अंकिता ने अपने करियर से ज़्यादा रिलेशनशिप पर समय दिया। कुछ रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि अंकिता सुशांत की को स्टार्स से असुरक्षित थीं और काफी शराब पीने लगी थीं।
लेकिन अब सुशांत ने ट्वीट कर कहा कि ना ही वोे लड़कीबाज़ हैं और ना ही अंकिता को शराब या किसी नशे की आदत है, बस हम दोनों को दूर होना था जो कि काफी दुखद है लेकिन इस पर किसी का बस नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications