अंकिता से कुछ नहीं छुपाते सुशांत सिंह!

सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वो अपनी गर्लफ्रैंड अंकिता लोखडें से कुछ भी नहीं छुपाते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में वनइँडिया से अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अंकिता से कुछ नहीं छुपाते क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें अपने रिलेशनशिप में कुछ भी छुपाकर करने की जरुरत है। सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। हालांकि दोनों के फ्लैट बाहर से देखने पर अलग अलग हैं लेकिन अंदर से दोनों फ्लैट एक ही हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो छे से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी जिससे सुशांत सिंह के करियर का बहुत अच्छा ब्रेक मिला और उसके बाद ही उन्हें यशराज की अगली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस भी मिल गयी। अंकिता लोखडें के भी बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री करने की खबरें सुर्खियों में आ रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी अगली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में परिणिती चोपड़ा के साथ कुछ किसिंग सीन दिये हैं और इन सीन्स को लेकर खबरें आ रही थीं कि सुशांत ने अंकिता को बिना बताए इन सीन्स को शूट किया है जबकि सुशांत सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा काश कि मैं ऐसा कर सकता। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया है। अंकिता को इन सीन्स के बारे में सबकुछ पता था। मैंने उससे कभी कुछ नहीं छुपाया। सुशांत सिंह ने ये पूछने पर कि क्या अंकिता आपको लेकर थोड़ा पसेसिव हैं इसपर सुशांत ने कहा ये तो नॉर्मल है जब आप किसी से प्यार करते हैं। लेकिन जब पसेसिवनेस हद से बढ़ जाती है तो मुश्किल हो जाती है।

सुशांत ने ये भी कहा कि वो जल्द ही अंकिता के साथ शादी करने की सोच रहे हैं। अंकिता और उनके रिलेशन को लेकर काफी सारी बातें हो रही हैं अब वो चाहते हैं कि इन सभी बातों को विराम देने के लिए वो और अंकिता शादी के बंधन में बंध जाएं। फिल्हाल तो वो अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन वो और अंकिता जल्द ही शादी का विचार कर रहे हैं। सुशांत और अंकिता की जोड़ी को उनके फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। इनकी जोड़ी भी लोगों के लिए एक आइडियल जोड़ी मानी जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X