सुशांत सिंह राजपूत की करोड़ों की संपत्ति - फैन के नाम पर इतना कर डाला था दान
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है लेकिन इस आत्महत्या का कारण धन की कमी बिल्कुल नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत का करियर अच्छा चल रहा था और उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं थी।
बल्कि सुशांत फैन्स के कहने पर उनकी तरफ से दान कर देते थे और फैन्स को परेशान ना होने की सलाह देते थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती के साथ एक घर किराए पर लिया था। इस घर के लिए सुशांत सिंह राजपूत हर महीना 4.5 लाख रूपया किराया देते थे।
वहीं अगर रहन सहन की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत एक राजा की तरह रहते थे। उनके पास महंगी से महंगी चीज़ें थीं जो उन्होंने अपनी दिलचस्पी और शौक के कारण खरीदीं थीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











