सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने तोड़ी चुप्पी - मेरी मासी या हम संदीप सिंह को नहीं जानते, बस कीजिए
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका पूरा परिवार लगातार उनके लिए इंसाफ मांग रहा है। इस घटना को लेकर दो गुट बन चुके हैं, पहला जो मुंबई पुलिस का साथ दे रहा है और दूसरा जो मुंबई पुलिस के खिलाफ है। और जो मुंबई पुलिस का साथ दे रहे हैं वो सुशांत के परिवार पर इल्ज़ाम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर लगातार अटैक किया जा रहा है। कभी उनके पिता की दूसरी शादी के बाद सुशांत और पिता के संबंधों में दूरी की बात कही जा रही है तो कभी कुछ और।

सुशांत की बहन प्रियंका पर भी काफी इल्ज़ाम लगाए गए हैं। वहीं उनकी बहन मीतू सिंह को भी टार्गेट किया गया और कहा गया कि मीतू सिंह उतनी भी टूटी हुई नहीं दिख रही थीं और कैमरे के सामने अपने बाल भी ठीक कर रही थीं।
अब सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन सब लोगों को एक बार में जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, मैं अपनी मासी को लेकर फैली कुछ गलतफहमियां साफ करना चाहूंगी -
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications