Sushant Singh Rajput की हत्या हुई या आत्महत्या? पांच साल बाद फाइनली सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट!

Sushant Singh Rajput Death Closure Report- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर फिर से चर्चा है और इस केस को लेकर सीबीआई की तरफ से एक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है।
जैसे ही ये खबर सामने आई सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी रुचि ले रहे हैं। अभिनेता का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था और इस निधन ने पूरे बॉलीवुड को कटघरे में खड़ा कर दिया था। किसी ने इसको सुसाइड कहा था तो किसी का मानना था कि हत्या है। अब उनके निधन के पांच साल बाद क्लोजर रिपोर्ट आकर चर्चा शुरु कर दी है।
हत्या या आत्महत्या
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का मानना था कि उनकी हत्या हुई है लेकिन इस क्लोजर रिपोर्ट में सबकुछ क्लियर हो गया है। पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी और हत्या कोई गुंजाइश नहीं है। सीबीआई ने पूरी रिपोर्ट सामने रखकर इस डिबेट को खत्म कर दिया है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इसका विरोध कर रहे हैं और इसको अभी भी गलत बता रहे हैं। इसके अलावा सुशांत के परिवार वालों ने भी इस रिपोर्ट को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि परिवार वाले क्या कहते हैं।
पूर्व सीबीआई अधिकारी ने क्या कहा?
सुशांत सिंह राजपूत के इस केस को लेकिन एक पूर्व सीबीआई अधिकारी सीएनएन न्यूज18 को बताया, "ना ही मौखिक और ना किसी तरह का सुबूत मिला है कि ये किसी तरह से कोई हत्या है। सीबीआई ने अभिनेता की बहन से पूछताछ करने की इसको लेकर इंतजार किया है।
उनकी बहन ने आरोप लगाया था कि मामले की जांच को ईमानदारी से नहीं किया गया। लेकिन अब वो सामने पेश नहीं हुई।" इसके बाद लोग बातें कर रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के चलते ही आत्मा कर ली थी जिसके बाद कई लोगों को बेवजह ही ट्रोल किया गया था। हालांकि उनके डिप्रेशन का क्या कारण है ये कोई नहीं जानता।


Click it and Unblock the Notifications











