सुशांत सिंह राजपूत केस पर अमेरिका की बड़ी स्टडी- मर्डर से नेताओं को फायदा, सलमान- ठाकरे पर निशाना !
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर एम्स की एक रिपोर्ट सामने आयी है। जिसमें मर्डर की थ्योरी को नकार दिया गया है। इस मामले को लेकर सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर फिर से एक बार एक्टर के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। फैंस अभी भी इस पूरे केस को हत्या से जोड़ रहे है।
इस बीच अमेरिकन स्टडी की एक रिपोर्ट सामने आयी है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि मर्डर थ्योरी का इस्तेमाल कुछ नेताओं, पत्रकारों और मीडिया हाउसेस ने अपने फायदे के इस्तेमाल के लिए किया है।

मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक असोसिएट प्रोफेसर के नेतृत्व में रिसर्चर्स की एक टीम ने यह स्टडी की है। इस स्टडी के अनुसार जो कॅान्टेंट बिल्कुल निराधार मर्डर थ्योरीज को प्रमोट कर रहा था। वहां पर सुसाइड थ्योरी से कहीं ज्यादा ट्रैक्शन मिला है।


Click it and Unblock the Notifications