मौत से कुछ देर पहले सुशांत ने गूगल पर अपना ही नाम किया सर्च, मोबाइल से जुड़ी रिपोर्ट में खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोजाना नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब सुशांत के मोबाइल की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। zeenews.india के सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड करने से पहले करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मोबाइल के गूगल पर अपना ही नाम सर्च किया था। उन्होंने अपने नाम से जुड़े कुछ आर्टिकल पढ़े भीं। बता दें अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान व पुष्टि नहीं हुई है।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अभी तक की जांच में ये तो साफ हो गया है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लेकिन अवसाद का कारण क्या था ये भी साफ नहीं है। वहीं सुशांत के पिता भी बता चुके हैं कि उनके बेटे ने उन्हें अवसाद से जुड़ी कोई बात तो नहीं बताई थी लेकिन वह काम को लेकर कई दिनों से लो फील कर रहे थे।
Recommended Video
सुशांत को लेकर अब तक कई स्टार्स और प्रशंसक सवाल खड़े कर चुके हैं। कंगना रनौत जैसी अभिनेत्री कह चुकी हैं कि सुशांत को मानसिक प्रताड़ना दी गई। उन्हें भी और आउटसाइडर की तरह जानबूझ कर परेशान किया जाता था। वहीं पुलिस भी सुशांत केस में हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications