..................... ड्राईव को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ करने के लिए करण जौहर पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत | Sushant singh rajput mad at Karan Johar for releasing drive online - Hindi Filmibeat

रिलीज़ से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने BOYCOTT की अपनी ही फिल्म, करण जौहर पर भड़के

सुशांत सिंह राजपूत आजकल काफी नाराज़ हैं और उनकी नाराज़गी वाजिब है। दरअसल, उनकी और जैकलीन फर्नांडीज़ की फिल्म ड्राइव ऑनलाइन नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गई लेकिन इसकी जानकारी उन्हें काफी बाद में दी गई।

सुशांत सिंह राजपूत ने रिलीज़ से पहले फिल्म को कहीं नहीं प्रमोट किया। प्रमोशन की सारी ज़िम्मेदारी करण जौहर और जैकलीन फर्नांडीज़ ने पूरी की। सूत्रों की मानें तो सुशांत ने कई बार फिल्म की अपडेट लेने की कोशिश की थी।

sushant-singh-rajput-mad-at-karan-johar-for-releasing-drive-on-netflix

लेकिन सुशांत को कभी फिल्म पर ढंग से और सफाई से कोई अपडेट नहीं दिया गया इसलिए उन्होंने भी फिल्म से पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन उन्हें फिल्म का इस तरह, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होना रास नहीं आया।

अब आगे के लिए सुशांत ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज़ जोड़ दिया है कि अगर कोई प्रोड्यूसर फिल्म को ऑनलाइन रिलीज़ करने का प्लान कर रहा है तो वो ये बात कॉन्ट्रैक्ट में ही साफ कर देगा।

गौरतलब है कि ड्राइव थियेटर के लिए बन रही फिल्म थी। लेकिन धर्मा प्रोडक्शन्स के इतने प्रोजेक्ट्स के बीच इस फिल्म पर किसी ने ज़्यादा ध्यान नहीं दिया। फिल्म कभी अटकी, कभी झमेले में पड़ी और एक समय पर लगभग डिब्बाबंद थी।

फिर अचानक से फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दिया गया और वहां भी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X