'सुशांत सिंह राजपूत का पुनर्जन्म...', हूबहू वही चेहरा, Sushant Singh Rajput के हमशक्ल को देख हिल जाएगा दिमाग!

Sushant Singh Rajput Lookalike- सुशांत सिंह राजपूत को भला कौन नहीं जानता है। उनको अगला शाहरुख खान भी कहा जाता था। लेकिन छोटे से करियर में काफी कुछ करने के बाद, अपना अलग नाम बनाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए थे।
हालांकि उनके फैंस आज भी उनका नाम याद करते हैं और उनकी कमी महसूस करते हैं। लेकिन इस वक्त सुशांत सिंह राजपूत का एक हमशक्ल वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप हैरान होने वाले हैं।
जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है, ये हुबहू सुशांत सिंह राजपूत लग रहा है। वीडियो को donim.ayaan1513 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है।
बता दें कि इस शख्स का नाम अयान है और ये सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल है। इनके एक नहीं बल्कि ढेरों ऐसे वीडियोज मौजूद हैं जो कि आपको हैरान करने वाले हैं। इनके वीडियोज देखते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत का पुनर्जन्म हो गया है।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे वीडियो को देख एक शख्स ने लिखा, ''भाई तुम फिल्मों में कोशिश करो, सुशांत के प्रशंसकों को खुशी होगी।'' एक ने लिखा, ''आप लग रहे हैं शुशांत सर।'' एक ने लिखा, ''लव यू भाई एंड मिस यू सुशांत सिंह राजपूत।'' एक ने लिखा, ''पहले मुझे लगा कि वह सुशांत सिंह है।'' एक ने लिखा, ''अरे मैं सपना तो नहीं देख रहा।'' एक ने लिखा, ''कार्बन कॉपी।''
14 जून को हुई मौत
अपनी शानदार फिल्म छिछोरे की रिलीज के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी। हालांकि उनकी मौत की सही वजह आजतक सामने नहीं आई है। सुशांत के फैंस दावा करते हैं कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। हालांकि जांच में हत्या के सुबूत नहीं मिले थे। फिलहाल आप देखिए सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications