सुशांत के जीवन पर फिल्म का पहला Look, हमशक्ल को मौका, कहानी के साथ DETAILS
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने इसका ऐलान किया था कि वह इस पर फिल्म बनायेंगे। जहां पर मूवी माफिया और नेपोटिज्म से पर्दा हटायेंगे। सुशांत के मौत के एक महीने के भीतर ही फिल्म का टाइटल रिलीज किया गया, सुसाइड और मर्डर। इसी नाम से जाहिर होता है कि पूरी फिल्म सुशांत के टीवी स्टार से फिल्म और फिर मौत पर जाकर खत्म होगी।
Recommended Video
जिसमें कई बड़े फिल्म मेकर्स का नाम भी शामिल होगा। सोमवार को इसका पहला लुक वायरल हुआ। जहां पर सुशांत के हमशक्ल के तौर पर बीते कई दिनों चर्चा बटोर रहे सचिन तिवारी उनकी भूमिका में दिखाई देंगे।

पोस्टर में आपको सचिन तिवारी ही दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के पहले पोस्टर रिलीज के साथ सुशांत सिंह राजपूत की जिदंगी पर आधारित इस फिल्म की कहानी और शूटिंग से जुड़ी हुई भी कई अहम जानकारी सामने आयी है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications